BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सिलेक्शन कमेटी में बदलाव करने जा रही है। सीनियर टीम सिलेक्शन कमेटी के एक सदस्य एस शरत के रूप में बदलाव देखने को मिलने वाला है। उनकी जगह कोई दूसरा दिग्गज चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की टीम का हिस्सा होगा। जिसको लेकर भी बीसीसीआई ने आवेदन जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ अब एस शरत को बीसीसीआई दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।
जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चीफ बनेंगे एस शरत!
रिपोर्ट के मुताबिक एस शरत अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी से जूनियर सिलेक्शन कमेटी में जाने के लिए तैयार हैं। जहां वे तिलक नायडू की जगह ले सकते हैं। जो पिछले 3 साल से इस पद पर बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा सीनियर सिलेक्शन कमेटी में एस शरत की जगह ले सकते हैं।
बीसीसीआई ने आवेदकों के सामने रखी ये शर्त
बीसीसीआई ने सीनियर सिलेक्शन कमेटी में 2 पदों और महिला पैनल में 4 पदों पर वैकेंसी निकाली है। वहीं आवेदकों के सामने एक शर्त ये है कि उसने कम से कम 7 टेस्ट मैच या फिर 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो। इसके 10 वनडे मैच या फिर 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो।
बीसीसीआई अधिकारी का बयान आया सामने
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेलेक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट का हर साल नवीनीकरण किया जाता है। हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किन-किन को बदला जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।’’
मौजूदा सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्यीय- अजीत अगरकर, एसएस दास, सुबर्तो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत।
मौजूदा महिला सिलेक्शन कमेटी की सदस्यीय- नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गेट, आरती वैध, कल्पना वेंकटचार और श्यामा डे साव।
ये भी पढ़ें:-RCB ने मियां भाई मोहम्मद सिराज पर किया बड़ा खुलासा, बताई टीम में न रखने की असली वजह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines