हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs SA: कौन हैं रयान रिकेल्टन? जिन्होंने कराची की धरती पर रच दिया इतिहास

Ryan Rickelton: पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा बने रयान रिकेल्टन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

Ryan Rickelton: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच नंबर 3 अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। कराची में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ जमकर चौके और छक्के लगाए। अब वह बतौर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ रयान रिकेल्टन ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने करियर का पहला शतक बनाया। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी प्रोटियाज विकेटकीपर बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक नहीं जड़ा था।

चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर द्वारा शतक

रन खिलाड़ी विरोधी टीम स्थान वर्ष
145 एंडी फ्लावर भारत कोलंबो 2002
134* कुमार संगकारा इंग्लैंड द ओवल 2013
118* टॉम लैथम पाकिस्तान कराची 2025
103 रयान रिकेल्टन अफगानिस्तान कराची 2025

हेनरिक क्लासेन की जगह मिला था मौका

अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस मैच में कोहनी में चोट की समस्या की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह रयान रिकेल्टन को मौका मिला था। उन्होंने भी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में शतकीय पारी खेलकर आने वाले मैचों के लिए जगह पक्की कर ली है। रयान रिकेल्टन ने इस मैच में 106 गेंदों में 103 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 76 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

28 साल के रयान रिकेल्टन ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 10 टेस्ट मैच में 41.07 की औसत के साथ 616 रन बनाए हैं। इसके अलावा 7 वनडे मैच में उन्होंने 31.33 की औसत के साथ 291 रन बनाए हैं। वहीं 13 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के नाम 195 रन हैं।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन , केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola