RR vs RCB Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स ने सभी 3 मुकाबले जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर RCB को 4 में से सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिली है और 3 में हार का मुंह देखना पड़ा है।
हेड टू हेड के आंकड़ों पर एक नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़े देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। IPL में दोनों टीमें अब तक 30 बार टकराई हैं। इस दौरान RCB ने 15 मैच जीते हैं, वहीं RR ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। 3 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। ऐसे में अगर बेंगलुरु को इस सीजन अपने प्रदर्शन में सुधार करना है तो राजस्थान को हर हाल में उनके घर पर मात देनी होगी।
पिछले 5 मुकाबलों का हाल
पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो RCB ने 3 में जीत दर्ज की है और RR ने 2 अपने नाम किए हैं। RR और RCB के टक्कर में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 मैच जीते हैं। साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और टारगेट चेज करते हुए 10 मैच अपने नाम किए हैं। जयपुर के मैदान पर दोनों टीमें 8 बार भिड़ी हैं। इस दौरान RR और RCB ने 4-4 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने 54 मैच खेले हैं और 35 में जीत प्राप्त की है। 19 में RR को हार का सामना भी करना पड़ा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एक हार आरसीबी को कर देगी बाहर? राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार
ये भी पढ़ें: MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेगा मैच विनर खिलाड़ी!
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
14 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines