Tom Kohler Cadmore Q Collar: IPL 2024 के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर पहले ही अपने देश लौट चुके हैं। ऐसे में टॉम कोहलर कैडमोर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL डेब्यू किया। वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने मैदान पर आए। इस दौरान टॉम कोहलर कैडमोर ने गले में एक डिवाइस पहन रखी थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
क्यू कॉलर पहनकर उतरे टॉम कोहलर कैडमोर
इसके बाद से ही क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी यह क्या है। क्रिकेट में आमतौर पर इसका इस्तेमाल नहीं देखा गया है। तो आपको बता दें कि इस डिवाइस को क्यू कॉलर (Q-Collar) कहा जाता है। क्यू-कॉलर सिर पर चोट के दौरान मस्तिष्क क्षति से बचने में मदद करता है। टॉम कोहलर कैडमोर IPL से पहले द हंड्रेड में भी क्यू कॉलर (Q-Collar) पहने नजर आ चुके हैं। बता दें कि इस डिवाइस का इस्तेमाल फुटबॉलर प्लेयर करते हैं। यह उन्हें कॉन्कशन या ब्रेन डैमेज होने से बचाता है। अगर बॉल खिलाड़ी की गर्दन पर लगी तो Q-Collar उसके झटके को अवशोषित कर लेता है। इससे ज्यादा दर्द नहीं होता है।
टी20 में टॉम कोहलर कैडमोर का प्रदर्शन
29 साल के टॉम कोहलर कैडमोर एक विकेटकीपर बैटर हैं। वह दुनिया की कई टी-20 लीग्स में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने अब तक 190 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान कैडमोर ने 28.01 की औसत और 139.89 की स्ट्राइक रेट से 4734 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 34 फिफ्टी और 1 सेंचुरी जड़ चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉम कोहलर कैडमोर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 23 गेंदों पर 18 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। राहुल चाहर की गेंद पर जितेश शर्मा ने उनका कैच लपका।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कप्तान-उपकप्तान की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK Head To Head: बेंगलुरु के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, आंकड़ों से समझें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines