Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी मैच में कमाल की गेंदबाजी की और सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिसके बाद उनकी फिटनेस की चर्चा काफी तेजी के साथ हो रही है। हालांकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने उन्हें वर्कलोड को लेकर नसीहत दी है। उनका मानना है कि सिराज को सतर्क रहने की जरूरत है।
आरपी सिंह ने नसीहत
आरपी सिंह ने सिराज को सतर्क करते हुए कहा कि फिलहाल उनका शरीर पूरी तरह से फिट है और वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन सिराज को भी सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यभार प्रबंधन की समस्याएं उन्हें भी देर-सवेर प्रभावित करेंगी। जसप्रीत बुमराह को अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। वह और सिराज दोनों ही हमारी संपत्ति हैं और उनके कार्यभार पर नजर रखने की जरूरत है। हालांकि, कार्यभार प्रबंधन घरेलू क्रिकेट में होना चाहिए, न कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में।
अर्शदीप सिंह पर भी दी राय
इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इस पर आरपी सिंह ने अपनी राय देते हुए कहा कि निश्चित रूप से, अर्शदीप को 100 फीसदी मौका दिया जाना चाहिए। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और उन्होंने अपनी गति भी विकसित की है। मुझे यकीन है कि किसी समय वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे। अभी, वह जगह नहीं बना पा रहे हैं क्योंकि सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद हैं। आरपी का मानना है कि अर्शदीप सिंह को देर सवेर ही सही। लेकिन उन्हें मौका मिलेगा।
सिराज का शानदार प्रदर्शन
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 5 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पूरी सीरीज में 185.3 ओवर गेंदबाजी की, जो इस सीरीज में किसी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे ज्यादा गेंदें थीं।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines