M Chinnaswamy Stadium: IPL 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अंतिम-4 में एंट्री के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। फैंस को भी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। मुकाबला भले ही RCB के घरेलू मैदान पर हो रहा हो पर आंकड़ों ने बेंगलुरु के फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं।
होम ग्राउंड पर बेंगलुरु का प्रदर्शन
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 90 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 43 मैच जीते (1 सुपर ओवर में) हैं, साथ 43 में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। होम ग्राउंड पर RCB के 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। चिन्नास्वामी में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 मैच जीते हैं। इस मैदान पर बेंगलुरु का सर्वाधिक स्कोर 263 रन और लोएस्ट स्कोर 82 रन है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का विनिंग परसेंटेज 47.77 है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK का प्रदर्शन
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम ने इस मैदान पर 11 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 6 मैच जीते हैं और 4 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है। 1 मैच नो रिजल्ट भी रहा है। RCB के होम ग्राउंड पर चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 4 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच जीते हैं। इस मैदान पर CSK का हाइएस्ट स्कोर 226 रन और लोएस्ट स्कोर 128 रन है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का विनिंग परसेंटेज 54.54 है।
ये भी पढ़ें: हरभजन ने T20 WC को लेकर IPL शेड्यूल को बताया था गलत, कुंबले ने दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें: ‘रोहित-हार्दिक को MI करे रिलीज, सूर्यकुमार या बुमराह को बनाए कप्तान’, सहवाग-तिवारी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines