हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

RCB vs RR: बेंगलुरु और राजस्थान के बीच किसका पलड़ा भारी? ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड आंकड़ा

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगे। दोनों टीमों का हेड टू हेड आंकड़ा आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन

RCB vs RR: 24 अप्रैल को आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने अब तक खेले गए 8 मैच में 5 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात राजस्थान रॉयल्स की करें तो टीम का हाल बेहाल है। अब तक खेले गए 8 मैच में टीम को 6 हार और 2 ही जीत मिल पाई है। राजस्थान का सफर लगभग प्ले ऑफ से खत्म हो चुका है। हालांकि दोनों टीमों का हेड टू आंकड़ा काफी दिलचस्प रहा है।

ऐसा है हेड टू हेड आंकड़ा

आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैचों में जीत RCB को मिली है, जबकि 14 बार राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है। 3 मुकाबले ऐसे भी रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला यानी बेनतीजा रहे। अगर हाल के पिछले 5 मैचों की बात करें तो उनमें RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। इन 5 मैचों में से RCB ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि RR को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों ही टीमें आईपीएल की दमदार टीमों में गिनी जाती हैं और इनके बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं। फैंस को हर बार इनका मैच देखने में मजा आता है, क्योंकि दोनों ही टीमों में कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं और मुकाबला अक्सर कांटे का होता है।

स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेगा ये मैच

राजस्थान के नियामित कप्तान संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वह इस मुकाबले से बाहर हैं। संजू को दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पसली में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हैं। संजू की जगह इस मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग संभालेंगे।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें