Rohit Sharma Removed ODI Captaincy Reason: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है. टीम इंडिया को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराच कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे. इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को हटाकर अब वनडे फॉर्मेट में भी शुभमन गिल को कप्तान बना दिया है. जिसपर काफी सवाल भी फैंस के मन में उठ रहे हैं. अब कप्तानी से हटाए जाने का कारण भी फैंस जानना चाहते हैं, जिसको लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
आखिरी रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया गया?
शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान घोषित करने के दौरान टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि तीनों फॉर्मेट में 3 अलग-अलग कप्तान चुनना संभव नहीं है. वहीं अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रोहित शर्मा अपनी मर्जी से टीम चलाए ये सेलेक्टर्स को पसंद नहीं आया. सेलेक्टर्स को डर था कि इससे टीम का माहौल खराब हो सकता था. बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि रोहित शर्मा के कद जैसा बड़ा खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम को अपने हिसाब से चलाना चाहेगी, जिससे टीम के खिलाड़ियों में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा का क्या है फ्यूचर प्लान? कहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज न हो जाए आखिरी साबित
न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद गंभीर हुए एक्टिव
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि जब गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया तो गंभीर ने शुरुआती 6 महीनों में पीछे रहकर काम किया और उन्होंने ज्यादा हस्तक्षेप नहीं किया था, लेकिन जब रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा तो गंभीर उसके बाद एक्टिव हो गए. उसके बाद उन्होंने टीम के मामलों में हस्तक्षेप करना शुरू किया.
क्या 2027 का वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. इस बात की भी बड़ी चर्चा हो रही है कि रोहित के लिए ये ऑस्ट्रेलिया सीरीज आखिरी साबित हो सकती है. वहीं कुछ क्रिकेटर्स का मानना है कि अगर रोहित को 2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो उनको अपनी फॉर्म और फिटनेस को बनाए रखना होगा.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ‘2-1 से मिलेगी टीम इंडिया को हार..’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वनडे सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी!
संबंधित खबरें
IND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
12 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
42 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines