Rohit Sharma Reaction Abrar Ahmed: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी 2025 को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था. भारत की ओर से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट किया था और विवादित इशारा भी किया था. अब रोहित शर्मा ने इशारों ही इशारों में अबरार की हरकत पर रिएक्ट किया है.
क्या था मामला?
भारतीय टीम इस मैच में 242 रनों का पीछा कर रही थी. पाकिस्तान की ओर से 18वां ओवर अबरार अहमद कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर अबरार ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद अबरार ने गिल की ओर देखते हुए आंखों से उन्हें पेवेलियन जाने का इशारा किया. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल बिना किसी विवाद के पवेलियन चले गए.
अब रोहित शर्मा ने इशारों ही इशारों में अबरार को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने रोहित से जब पूछा गया कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम चैंपियन बनी. ऐसे में आप आगामी विश्व कप में टीम को क्या मैसेज देना चाहेंगे? रोहित ने कुछ अबरार जैसा ही इशारा किया. रोहित का रिएक्शन अबरार से जोड़ा जा रहा है. वीडियो खुद रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है.
भारत ने जीता था मुकाबला
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था. भारत की ओर से विराट कोहली ने 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 46 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस युवा स्टार को छोड़ेंगे पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
28 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines