IND vs BAN: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस सीरीज को जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल इस मैच को जीतने के बाद जब अवार्ड दिए जा रहे थे तो रोहित शर्मा ने ट्रॉफी लेकर थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी उर्फ रघु भैया को दे दी थी।
धोनी और विराट की परंपरा को आगे बढ़ाया
महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी कप्तानी में ट्रॉफी जीतने के बाद टीम के सबसे युवा खिलाड़ी को दे देते थे। वहीं, विराट भी अपनी कप्तानी में ऐसा ही करते आए थे। इसके बाद अब रोहित शर्मा भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु की तारीफ विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी भी करते हैं। विराट ने रघु को लेकर कहा था कि अगर आप उन्हें नेट्स में अच्छे से खेल लेते है तो आप को स्पीड से कोई भी गेंदबाज डरा नहीं पाएगा।
रवि शास्त्री ने भी की तारीफ
कानपुर टेस्ट मैच के बाद रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर रघु के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उन्होंने रघु की तारीफ करते हुए कहा था, “तुमसे मिलकर हमेशा ही अच्छा लगता है। रघु तुम इंडियन क्रिकेट टीम की धड़कन हो।
बेहद मुश्किल रहा है सफर
राघवेंद्र द्विवेदी कर्नाटक के कुमता के रहने वाले हैं। वो क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनके घरवालों ने उनका विरोध किया था। इसके बाद वो घर छोड़कर आ गए थे। संघर्ष के दिनों में उन्हें हुबली में एक बस स्टैंड, एक मंदिर और यहां तक कि एक कब्रिस्तान में सोना पड़ा था। हालांकि उनकी मेहनत लग लाई थी। उन्हें कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) की तरफ से आवास मिल गया था। हालांकि चोट की वजह से उनका करियर जल्दी खत्म हो गया था। इसके बाद वो कोचिंग में आ गए थे।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
27 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
27 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines