Rohit Sharma Statement: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में पहुंचे. रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन भी इस समारोह में पहुंचे थे. इस महीने रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि वे अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, जिसको लेकर फैंस भी काफी हैरान है. वहीं सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में रोहित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का श्रेय गौतम गंभीर नहीं बल्कि पूर्व हेड को राहुल द्रविड़ को देते हुए दिखाई दिए.
रोहित ने राहुल द्रविड़ को दिया जीत का श्रेय
सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत पर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ” ये वो गुण थे जिन्हें हमने अपने अंदर लाने की कोशिश की और हमें लगा कि बार-बार ऐसा करना एक अच्छा तरीका है. सभी ने इस प्रक्रिया का आनंद लिया. पहला मैच जीतने के बाद, हमने उस मैच को पूरी तरह से भूलकर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया. टीम की ओर से यह वाकई बहुत अच्छा था और इसी से मुझे और राहुल भाई को टी20 विश्व कप और फिर चैंपियंस ट्रॉफी की योजना बनाने में मदद मिली.”
ये भी पढ़ें:-CEAT Cricket Awards 2025: रोहित, संजू, मंधाना को मिला खास सम्मान, ब्रायन लारा समेत इन विदेशी स्टार्स का भी दिखा जलवा
टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इस खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. इसके बाद कुछ महीनों के अंदर टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद रोहित ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था. फिलहाल रोहित वनडे क्रिकेट में बने हुए हैं, रोहित को टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था.
फैंस को है रोहित की वापसी का इंतजार
फैंस लंबे समय से रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. जो अब खत्म होने वाला है. 19 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी. इस मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. फिलहाल रोहित की फिटनेस भी कमाल की हो गई है, जिसके लिए उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर के साथ खूब मेहनत की है.
ये भी पढ़ें:-कप्तानी छीनने के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मिला सम्मान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines