Champions Trophy 2025 IND vs AUS: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में हारकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। ये कारनामा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक भी नहीं कर पाए थे।
चारों ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर खिताब को अपने नाम किया था, इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भी पहुंची थी हालांकि फाइनल में जाकर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हारकर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
रोहित शर्मा अब आईसीसी के चारों टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले टीम इंडिया एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भी कभी आईसीसी के चारों टूर्नामेंट्स के फाइनल में नहीं पहुंची थी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, कहां हुई कंगारू टीम से चूक?
1. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (फाइनल)
2. वनडे विश्व कप 2023 (फाइनल)
3. टी20 विश्व कप 2024 (फाइनल)
4. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फाइनल)
फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वे लंबी पारी नहीं खेल पाए थे। रोहित के बल्ले से इस मैच में 28 रन निकले थे। इसके अलावा विराट कोहली ने 84, श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने 42 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के 5 शूरवीर पड़े कंगारुओं पर भारी, 2023 की हार का हिसाब चुकता, शान से फाइनल में हिन्दुस्तान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines