Kohli-Rohit Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। माना जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के वनडे करियर का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के साथ ही इन तमाम तरह की अफवाहों पर कोहली-रोहित ने फुल स्टॉप लगा दिया है। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद मैदान पर किंग कोहली और कप्तान रोहित की बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
‘अभी हम लोग रिटायर नहीं हो रहे’
रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले चौके के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया। सभी भारतीय खिलाड़ी बीच मैदान पर ही जश्न में डूब गए। जड्डू अर्शदीप और हर्षित राणा के साथ गंगनम स्टाइल डांस करते हुए दिखाई दिए, तो कोहली और रोहित स्टंप के साथ डांडिया खेलते नजर आए। लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुकून कोहली-रोहित के चेहरे पर साफतौर पर दिखाई दिया।
सेलिब्रेशन के बीच ग्राउंड से ही रोहित-कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें भारतीय कप्तान ने अपने और विराट के रिटायरमेंट को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। वायरल वीडियो में जश्न के दौरान ही रोहित ने कोहली से कहा, “भाई हम लोग अभी कोई रिटायर नहीं हो रहे हैं।”
फाइनल में जमकर बोला रोहित का बल्ला
न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन ने 83 गेंदों पर 76 रन ठोकते हुए फाइनल मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी जमाई। अपनी इस इनिंग के दौरान भारतीय कप्तान ने 7 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए।
हालांकि, फाइनल में विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। श्रेयस अय्यर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 48 रन की दमदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines