IPL 2025 SRH vs LSG: आईपीएल 2025 का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने अपनी पहली जीत और सनराइजर्स ने अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि जीत के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत ज्यादा खुश नहीं दिखे।
जीत के बाद क्या बोले कप्तान पंत?
सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा “टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन हमने अभी तक अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन जीत हासिल करके खुश हैं। प्रिंस ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसे देखकर अच्छा लगा। शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी की।”
आगे निकोलस पूरन के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने को लेकर पंत ने कहा “मुझे लगता है कि हम उसे बस आजादी देना चाहते हैं। जब कोई अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हो, तो आपको उसे मौका देना चाहिए और उसने हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी की है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: जीत के साथ LSG की हुई बल्ले-बल्ले, हार से SRH का हुआ भारी नुकसान, RCB को पहुंचा फायदा
बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे पंत
अभी तक दो मैचों में कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान फ्लॉप साबित हुए हैं। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंत बिना खाता खोले हगी आउट हो गए थे। जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत ने 15 गेंदों पर महज 15 रन ही बनाए थे।
एलएसजी ने 5 विकेट से जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। जिसके बाद इस लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। पूरन ने इस मैच में 6 चौके और 6 छक्के के साथ 70 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: लखनऊ से मिली हार के बाद हैदराबाद के कप्तान कमिंस दिखे निराश, कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
18 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines