हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत! बड़ी वजह आई सामने

Rishabh Pant Injury News: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पंत को नेट अभ्यास के दौरान चोट लगी थी.

विज्ञापन
ऋषभ पंत भारत और न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मैदान पर

Rishabh Pant: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है, जहां पहला मुकाबला बड़ौदा में खेला जाएगा. भारतीय टीम बड़ौदा पहुंचकर तैयारियां भी शुरू कर चुकी है. हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ऋषभ पंत हुए बाहर

खेल पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी के मुताबिक ऋषभ पंत पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. 10 जनवरी को सुबह अभ्यास के दौरान उन्हें चोट लगी थी. इसके बाद पंत मैदान से बाहर हो गए थे. अब ऐसी खबरें हैं कि वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वनडे सीरीज में फिलहाल पंत प्लेइंग 11 में फिट नहीं होते हैं, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भारत के लिए लगातार वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी ऋषभ पंत भारतीय टीम का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने पंत के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि नहीं की है. भारत के लिए ऋषभ पंत ने 31 वनडे मैच में 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी बनाए हैं.

पंत हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का हिस्सा थे. वह कप्तानी भी कर रहे थे. हालांकि उनके बल्ले से औसतन प्रदर्शन देखने को मिला था. उन्होंने आखिरी 4 पारियों में 24, 67*, 24 और 22 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WPL 2026: पहली जीत के लिए MI-DC में होगी आर-पार की लड़ाई, जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध.

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा

विज्ञापन

दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट

तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola