ICC Test Ranking: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी हुई है। इस मुकाबले के बाद दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। रैंकिंग में नए भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत को भी फायदा हुआ है। इन बदलावों के बाद टॉप 10 की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल नजर आ रहा है। स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम भी टॉप 10 के पास पहुंच गए हैं।
ऋषभ पंत को नई रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा
फाइनल के बाद भी टॉप पर इंग्लैंड के जो रूट ही नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अभी भी 5वें स्थान पर तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा छठे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल ने भी अपना चौथा स्थान बरकरार रखा हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 1 स्थान के फायदे के साथ नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। जबकि नंबर 9 पर अब पाकिस्तान के सउद शकील तो नंबर 10 पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नजर आ रहे हैं। 7 स्थान के फायदे के साथ एडेन मार्करम अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ट्रेविस हेड 4 स्थान नीचे अब नंबर 12 पर नजर आ रहे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के ही उस्मान ख्वाजा 6 स्थानों के नुकसान के साथ नंबर 15 पर नजर आ रहे हैं।
बुमराह अभी भी नंबर 1 पर बरकरार
गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर अभी भी जसप्रीत बुमराह बरकरार हैं। कगिसो रबाडा नंबर 2 पर तो वहीं पैट कमिंस नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं। 2 स्थान के फायदे के साथ पाकिस्तान के नोमान अली अब नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। 1 स्थान के फायदे के साथ अब मिचेल स्टार्क की टॉप 10 में एंट्री हुई है। ऑलराउंडर की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। रवींद्र जडेजा पहले नंबर पर बने हुए हैं। 3 स्थान के फायदे के साथ मिचेल स्टार्क यहां पर भी टॉप 10 में एंट्री कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर ये खिलाड़ी साबित होगा ट्रंप कार्ड, मेजबान को रहना होगा सावधान
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
17 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines