ICC Test Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 24 जून को लीड्स में खत्म हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच के बाद अब आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग सामने आई है। जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला है। पंत ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे, जिसके बाद उनको टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा फायदा मिला है।
रैंकिंग में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
लीड्स टेस्ट के बाद ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पंत पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनको टेस्ट रैंकिंग में 800 पॉइंट्स मिले हैं। आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऋषभ पंत के 801 रेटिंग पॉइंट्स हो गए। पंत ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है।
पंत ने दोनों पारियों में लगाए थे शतक
लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पंत ने शतक लगाए थे। पहली पारी में उनके बल्ले से 134 और दूसरी पारी में 118 रन निकले थे। इसके साथ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लोवर ने करके दिखाया था।
बेन डकेट को भी हुआ फायदा
पहले टेस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बने डकेट ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था। डकेट ने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 149 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद रैंकिंग में बेन डकेट को भी तगड़ा फायदा हुआ है। डकेट अब 5 स्थानों की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में मिली हार से टूट गए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
1 min agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
17 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
17 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
31 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines