Rishabh Pant and Sanju Samson Watch Video: टीम इंडिया के दो विकेटकीपर बल्लेबाज इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषभ पंत और संजू सैमसन की। इन दोनों खिलाड़ियों के ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। पंत और संजू के वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। पंत के वीडियो ने तो फैंस को बचपन की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
पंत ने खेले कंचे तो संजू ने नन्हे फैन के साथ खेला क्रिकेट
दरअसल सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन के वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ ऋषभ पंत अपनी वीडियो में बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं फैंस पंत की इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा भाई फिट लग रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंचे खेलते खेलते करोड़ों कमा लिए इस साल अब और क्या चाहिए?
वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन अपने वीडियो में अपने एक नन्हे फैन के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये दिव्यांग बच्चा संजू सैमसन का बड़ा फैन है और वो संजू के साथ क्रिकेट खेलना चाहता था। जिसके संजू ने बच्चे की इस इच्छा को पूरा किया। संजू के इस वीडियो को सोशल मीडिया काफी प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने संजू के इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा कि संजू को दिव्यांग बच्चों के साथ खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है।
IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे दोनों खिलाड़ी
बता दें, ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों ही खिलाड़ी अब आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे। जहां एक तरफ संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं ऋषभ पंत के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कमान होगी। ऋषभ पंत काफी समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं। कार एक्सीडेंट के बाद से पंत ने एक साल से भी ज्यादा समय तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला था। जिसके बाद अब पंत कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: बल्लेबाज के सिर में लगी गेंद, हलक में आई दर्शकों की जान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते शुरुआती मैचों में स्टार खिलाड़ी का खेलना मुश्किल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे कैप्टन लगते हैं, नाम है पांड्या’, हार्दिक ने किसकी तरफ किया इशारा?
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
13 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
49 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines