Rinku Singh: टीम इंडिया के उभरते हुए मैच फिनिशर रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि वनडे में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, वहीं टेस्ट में तो उन्हें एक बार भी चांस नहीं मिला है। रिंकू ने घरेलू क्रिकेट में यूपी के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही अब वो टीम इंडिया के लिए भी तीनों ही फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। रिंकू ने अब चयनकर्ताओं को अपना रणजी ट्रॉफी का औसत भी बताया है।
रिंकू सिंह अब टेस्ट टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा
स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को फिलहाल सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही मौका मिल रहा है। जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे पता है कि फैंस को मेरा छक्का बहुत पसंद आता है और मैं इसके लिए सचमुच आभारी हूँ। रणजी ट्रॉफी में मेरा औसत भी बहुत अच्छा है। वहाँ मेरा औसत 55 से ज़्यादा है। मुझे लाल गेंद से क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। मैंने भारत के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं और उनमें से एक में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ़ टी20 खिलाड़ी हूँ।’
स्टार रिंकू सिंह ने आगे कहा ‘मेरा मानना है कि अगर मुझे मौका मिले तो मैं हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूँ। मुझे एक फ़ॉर्मेट के खिलाड़ी का तमगा मिलना पसंद नहीं। मैं खुद को हर फॉर्मेट के खिलाड़ी के रूप में देखता हूँ। मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है और अगर मुझे मौका मिला, तो मैं उसे झटकने के लिए तैयार हूँ।’
सुरेश रैना को अपना आदर्श मानते हैं रिंकू सिंह
पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना को रिंकू अपना आदर्श मानते हैं। रैना और अपनी बातचीत के बारे में रिंकू सिंह ने कहा, ‘सुरेश रैना भैया मेरे आदर्श हैं। वह हमेशा मुझसे कहते हैं, ‘रिंकू, हर चीज़ के लिए तैयार रहना।’ मुझे भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने और उसमें भी योगदान देने में बहुत खुशी होगी। रैना भैया ने ज्यादातर मैच उसी पोजीशन पर खेले हैं जहाँ मैं बल्लेबाज़ी करता हूँ, और उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। मैं भी भारत के लिए सभी फॉर्मेट में ऐसा ही खिलाड़ी बनना चाहता हूँ।’
ये भी पढ़ें: ABD ने किया टॉप 5 टेस्ट क्रिकेटर्स की लिस्ट से कोहली को बाहर, फिक्सिंग का आरोपी पाकिस्तानी क्रिकेटर भी शामिल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
24 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines