Rinku Singh: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनाया है। हालांकि रिंकू सिंह खुद 9वीं पास है, जिसके बाद लोग उनके बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। रिंकू सिंह की नियुक्ति खेल कोटे के चलते इंटरनेशनल लेवल पर उनकी उपलब्धियों को देखते हुए की गई है। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने कहा कि इंटरनेशनल पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत बेसिक एजुकेशन ऑफिसर की नियुक्ति हुई है। अब रिंकू को मेडिकल और दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया से गुजरना है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
यूपी सरकार द्वारा रिंकू सिंह को बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनाए जाने से कुछ लोग काफी नाराज दिख रहे हैं। जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट और कमेंट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा “अब लगता है कि इतनी डिग्रियां लेकर भी कम पढ़े लिखे ही योग्य साबित हो रहे आज के समय। डिग्री – प्रशिक्षण के बावजूद एक बेरोजगार लाठियां खा रहा और कम पढ़े लिखे अधिकारी के पद के लिए काबिल साबित हो रहे।”
दूसरे यूजर ने लिखा “बेहतर होता इन्हें खेल मंत्री बना देते। शिक्षा के साथ मजाक है 9 वीं पास को बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाना।” इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा हमें लगा कि बीएड किया होगा और पीसीएस के फाइनल में नाम होगा, गूगल पर योग्यता सर्च किया तो 9वीं फेल बता रहा है।”
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए अपना टी20 डेब्यू साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। हालांकि इस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में उनके बल्ले से महज 9 रन ही निकले थे। अभी तक रिंकू टीम इंडिया के लिए 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 546 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं रिंकू ने वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। इस मैच में उनके बल्ले से 17 रन ही निकले थे। अभी रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मैच ही खेले हैं।
ये भी पढ़ें:- बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर रिंकू सिंह को कितनी मिलेगी सैलेरी? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines