Team India New Head Coach Update: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। विश्व कप खत्म होने के साथ ही भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई अभी से भारतीय टीम के लिए नए हेड कोच की तलाश करने में लगी हुई है। हेड कोच बनने की इस रेस में यूं तो कई खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन एक के बाद एक दिग्गज इस जिम्मेदारी को संभालने से इनकार कर रहे हैं। राहुल द्रविड़ पहले ही अपने कार्यकाल को बढ़ाने से इनकार कर चुके हैं। आरसीबी की हार के बाद बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी इसके लिए इनकार कर दिया। अब एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में रच डाला नया इतिहास
किस दिग्गज ने हेड कोच बनने से किया इनकार
भारतीय टीम के अगले हेड कोच कौन होंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। आए दिन कई दिग्गजों के नाम सामने आते रहे हैं, जो इस पद को संभालने की रेस में बने हैं। इस कड़ी में एक और दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने से इनकार कर दिया है। यह दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग हैं। आईपीएल के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। बीते कई दिनों से बात की जा रही थी कि पोंटिंग को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है, लेकिन पोंटिंग ने कारण बताते हुए इस जिम्मेदारी को संभालने से इनकार कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं पोंटिंग ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- RCB की करारी हार के बाद फूटा ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा, गेट में जोर से मारा मुक्का, Watch Video
‘मेरा बेटा चाहता है मैं हेड कोच बनूं’
पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल के बीच मुझसे भारतीय टीम के हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था। मेरा बेटा चाहता है कि मैं इस ऑफर को स्वीकार कर लूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा, क्योंकि इसके बाद मैं अपने परिवार को समय नहीं दे सकूंगा। अगर मैं भारतीय टीम का हेड कोच बनता हूं, तो मैं आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम नहीं कर सकूंगा। मैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच हूं। अगर मैं भारतीय टीम का हेड कोच बनता हूं, तो यह साल के 10 से 11 महीने की ड्यूटी है। इतना समय देने में मैं फिलहाल असमर्थ हूं, यह समय मेरी लाइफ में फिट नहीं बैठ रहा है। मैं अपने परिवार को समय देना चाहता हूं, इस कारण से मैं हेड कोच नहीं बन सकता हूं।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines