IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। हालांकि शेड्यूल का ऐलान होते ही आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर से आरसीबी के लिए अधूरा रह सकता है।
आरसीबी को बड़ा झटका!
आईपीएल 2025 में आरसीबी को अपने शुरुआती 8 मैच में केवल 3 मैच ही अपने होम ग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने हैं। शुरुआती दौर में आरसीबी को अपने आधा से ज्यादा मैच घर से बाहर खेलना महंगा पड़ सकता है। दरअसल किसी भी टीम को अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलने का फायदा होता है और होम टीम का पलड़ा भी ज्यादा भारी होता है। ऐसे में आरसीबी को शुरुआती 8 मैच में से 5 मैच घर के बाहर खेलना भारी पड़ सकता है।
आरसीबी अपने शुरुआती 8 मैच में से 5 मैच, जो उसे घर के बाहर खेलने हैं। इन मैचों में वह अगर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो टीम का आत्मविश्वास कम हो जाएगा, जिससे पूरे सीजन टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है। हम ऐसा इसलिए भी कह रहे हैं कि क्योंकि आरसीबी ने आईपीएल 2024 में कुल 7 मैच घर पर खेले थे, जिसमें टीम ने 4 मैच को अपने नाम किया था, जबकि 3 मैच टीम को गंवाने पड़े थे। घर पर आरसीबी का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
22 मार्च को केकेआर के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद आरसीबी दूसरा मैच 28 मार्च को सीएसके के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ अपना तीसरा मैच खेलेगी। वहीं 17 मई को आरसीबी लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
रजत पाटीदार संभालेंगे कमान
आईपीएल 2025 में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार को दी गई है। टीम ने उन्हें नया कप्तान बनाया है। रजत आरसीबी के लिए पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल भी रजत के बल्ले से कई धमाकेदार पारियां निकली थी।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का स्क्वाड
विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल, लियम लिविंगस्टन, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
20 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
34 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines