RCB vs CSK IPL 2024: आईपीएल 2024 में क्वालिफिकेशन की दृष्टिकोण से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह एक मैच तय कर देगा कि प्लेऑफ के लिए कौन क्वालीफाई कर रहा है और किसका सफर यहीं समाप्त हो रहा है। आरसीबी और सीएसके के बीच यह मैच आज यानी 18 मई को चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीतकर आ रहा है, ऐसे में अगर आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ थोड़ी बड़ी जीत हासिल होती है, तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो प्लेऑफ में कौन क्वालीफाई करेगा। चलिए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा समीकरण।
ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार
बारिश हुई तो कौन खेलेगा प्लेऑफ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह करो या मरो का मैच होने वाला है। ऐसे में फैंस को एक सवाल खाए जा रहा है कि अगर बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की, फिर तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो कर ही जाएगी, लेकिन अगर यह मैच ही नहीं हो सका, तो अंजाम क्या होगा। अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो सीएसके और आरसीबी में से प्लेऑफ के लिए कौन क्वालीफाई करेगी। बता दें कि अगर बारिश के कारण यह मैच नहीं खेला जाता है, तो बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, जबकि सीएसके क्वालीफाई कर जाएगी।
ये भी पढ़ें:- DC अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई, SRH की इतनी बड़ी हार के लिए करनी होगी दुआ
समझें अंकतालिका का पूरा समीकरण
बेंगलुरु इस आईपीएल सीजन अभी तक कुल 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैच अपने नाम कर 12 प्वाइंट्स के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में से 7 मैच अपने नाम कर 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। ऐसे में अगर मैच में बारिश होती है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। ऐसे में चेन्नई 15 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। बारिश होने पर एक अंक तो बेंगलुरु को भी मिलेगा, लेकिन फिर भी आरसीबी के सिर्फ 13 प्वाइंट ही हो पाएंगे। ऐसे में बेंगलुरु के फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाए।
संबंधित खबरें
T20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
4 mins agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
37 mins agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
54 mins ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
1 hr ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
2 hrs agoICC रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी!
2 hrs agoIND vs WI: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines