हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MLC 2025 में छाया RCB का धाकड़ खिलाड़ी, बल्ले-गेंद से 'कोहराम' मचाकर टीम को दिलाई जीत

आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए धमाल मचाने के बाद अब रोमारियो शेफर्ड मेजर लीग क्रिकेट 2025 में चौके-छक्के की बरसात कर रहे हैं। सिएटल ऑर्कास और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स में रोमारियो ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
रोमारियो शेफर्ड

MLC 2025: इन दिनों अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट लीग खेली जा रही है। कुछ आईपीएल स्टार्स अब इस लीग में धमाल मचा रहे हैं। इस लीग का 18वां मैच सिएटल ऑर्कास और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी के धाकड़ ऑलराउंडर का जलवा देखने को मिला। जी हां हम बात कर रहे हैं रोमारियो शेफर्ड की, जिन्होंने चौकों-छक्के की बरसात करके टीम को जीत दिलाई। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जीत में रोमारियो ने अहम भूमिका निभाई।

रोमारियो शेफर्ड बने प्लेयर ऑफ द मैच

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने सिएटल ऑर्कास के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। रोमारियो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 31 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोमारियो ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राक रेट 180 का रहा। उनकी इस शानदार पारी के चलते रोमारियो को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। जिसमें रोमारियो शेफर्ड ने 56, मैथ्यू शॉर्ट ने 53 और जैक फ्रेजर ने 34 रन का योगदान दिया था। 97 रन के अंदर ही सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते टीम को 170 के पार पहुंचाया।

इसके बाद सिएटल ऑर्कास की टीम 18.2 ओवर में 144 रनों पर ढेर हो गई थी। सिएटल ऑर्कास की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जहांगीर ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली थी, वहीं शिमरोन हेटमायर ने 30 रन बनाए थे। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं सैन फ्रांसिस्को की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने गेंदबाजी में भी कमाल करके दिखाया। गेंदबाजी करते हुए रोमारियो ने 2 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह के बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए ‘आगबबूला’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें