CSK vs RCB Chepauk: 17 साल से जीत का इंतजार। क्या नए कप्तान रजत पाटीदार कर पाएंगे कमाल? चेपॉक के मैदान का जिक्र होते ही आरसीबी फैन्स मानो सदमे में आ जाते हैं। चेन्नई का होम ग्राउंड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डराता है। भले ही आईपीएल में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार पटखनी दी हो, लेकिन सीएसके के घर में उन्हें हराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछले 17 साल से सपना बना हुआ है। आईपीएल 2025 के 8वें मैच में सीएसके की भिड़ंत आरसीबी के साथ एक बार फिर होनी है। मैदान फिर से चेपॉक का होगा। अब बस देखना यह है कि क्या रजत पाटीदार वो कमाल करके दिखा पाएंगे, जो 2008 के बाद आरसीबी का कोई कप्तान नहीं कर सका है।
क्या खत्म हो पाएगा 17 साल का सूखा?
चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड में आखिरी बार आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2008 यानी आईपीएल के पहले ही सीजन में हराया था। इसके बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेपॉक के मैदान पर जीत नसीब नहीं हो सकी है। 2008 के बाद आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ चेपॉक में कुल 8 मैच खेले हैं, लेकिन हर बार टीम के हाथ हार ही लगी है। यानी पिछले 17 साल से आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में घुसकर मात नहीं दे सकी है। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु इस लंबे इंतजार को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?
आरसीबी और चेन्नई आईपीएल के इतिहास में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 33 बार मैदान पर उतरी हैं। इस दौरान सीएसके का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है। वहीं, सिर्फ 11 मैचों में आरसीबी सीएसके को उनके होम ग्राउंड पर मात दे सकी है। यानी आंकड़ों की मानें तो आरसीबी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से पार पाना बेहद मुश्किल रहा है। रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई आईपीएल 2025 में भी अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, आरसीबी हार के इस सिलसिले पर फुल स्टॉप लगाना चाहेगी।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
14 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
54 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines