हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड, एक झटके में पीछे छूट जाएंगे मैक्ग्रा-एंडरसन

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैक्ग्रा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: भारतीय टीम की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रवींद्र जडेजा कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में जडेजा ने भारत के लिए मंझी हुई गेंदबाजी की है। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में पहुंचाने के लिए जड्डू ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। हालांकि अब फाइनल मुकाबले में जडेजा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ सकते हैं।

जडेजा रचेंगे कीर्तिमान?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल के लिए तैयार हैं। इस मैच में रवींद्र जडेजा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड होगा। दरअसल जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह इस कीर्तिमान को तोड़ने से केवल 2 विकेट दूर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जड्डू फिलहाल आठवें नंबर पर हैं।

उन्होंने अब तक 14 मैच में 27.80 की औसत के साथ 20 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 21-21 विकेट दर्ज हैं। 2 विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ सकते हैं। अगर जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 विकेट झटकने में कामयाब हो जाते हैं तो वह ब्रेट ली के भी रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 22 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

नाम देश विकेट
काइल मिल्स न्यूजीलैंड 28
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 25
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 24
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया 22
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 21
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 21
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 20
रवींद्र जडेजा भारत 20

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola