R Ashwin To MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हो, लेकिन आज भी बहुत सारे क्रिकेटर्स धोनी की सलाह को नजरअंदाज नहीं करते हैं। विकेट के पीछे से गेंदबाजों के साथ धोनी जो तालमेल बैठाकर मैच पलट देते थे, उसको आज भी कई भारतीय गेंदबाज याद करते हैं। अब टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिर पिछले 15 सालों से एमएस धोनी उनको क्या सलाह देते आ रहे हैं।
अश्विन ने रेव्जस्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए धोनी की सलाह का खुलासा किया। अश्विन ने बताया कि मैं जब उनसे दिल्ली और चेन्नई के बीच खेले गए एक मैच के बाद दुबई में मिला था तो मैंने अपनी गेंदबाजी को लेकर उनसे पूछा कि आपको ये कैसा लगा, क्योंकि तब मैंने बैक स्पिन को मजबूत कर लिया था। तब धोनी ने कहा था कि आप हमेशा से ही ऐसे रहे हैं और यही आपकी ताकत भी है। आप हमेशा अपनी गेंदबाजी पर काम करना जारी रखना और धोनी ये पहले भी मुझे बोलते रहे हैं। अश्विन का कहना है कि धोनी एक खिलाड़ी का सिर्फ क्रिकेट ही नहीं देखते बल्कि उसकी मानसिक मजबूती और योग्यता को भी देखते हैं।
ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: इस दिग्गज की आखिरी टेस्ट सीरीज, कप्तान ने दे दिया बड़ा बयान
धोनी की कप्तानी में शुरू किया था करियर
आर अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था। अश्विन ने धोनी के साथ मिलकर साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल 2024 के बाद से अश्विन क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए हैं। अश्विन को अब ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट में ही खेलते हुए देखा जाता है। आखिर बार इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में अश्विन टीम इंडिया के लिए खेले थे। इस सीरीज में अश्विन ने अपने 600 विकेट भी पूरे किए थे।
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित नहीं श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को मिल सकता है नया कप्तान?
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
13 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
53 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines