Ravi Shastri Statement: भारत को आईपीएल 2025 के बाद जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान की जरुरत है। अभी तक इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नए कप्तान को लेकर रोजाना अटकलें लगाई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था, ऐसे में बुमराह को अगले टेस्ट कप्तान के लिए देखा जा रहा था। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान नहीं बनाना चाहिए।
नए कप्तान को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान
इन दिनों टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। कोई शुभमन गिल को कप्तान बनते देखना चाहता है तो कोई जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को। वहीं अब इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा “मैं नहीं चाहता जसप्रीत बुमराह कप्तान बने, फिर आप उसे एक गेंदबाज के रूप में खो देंगे। मेरा मानना है कि उसको एक समय पर एक मैच के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। वह चोट के बाद वापसी कर रहा है। वह आईपीएल खेल चुका होगा, जहां 4 ओवर डाले जाते हैं। अब उसकी 10 और 15 ओवर करने की परीक्षा होगी। इसके अलावा आप चाहेंगे कि कप्तान के नाते उसके दिमाग पर ज्यादा दबाव न हो।”
पूर्व कोच ने गिल और पंत का लिया नाम
आगे रवि शास्त्री ने कहा “शुभमन गिल अच्छा कर रहा है उसको मौका देना चाहिए। वह अभी 25-26 साल का ही है उसको अब असवर मिलना चाहिए। इसके अलावा ऋषभ पंत भी है। इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र भी कम है और दोनों के पास एक दशक का समय है। इसलिए उन्हें मौका दे और सीखने दे। दोनों को कप्तानी का भी काफी अनुभव हो गया है और फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने पर फर्क पड़ता है।”
इंग्लैंड दौरे पर खेलने है 5 टेस्ट
आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज अगस्त तक चलेगी, जिसका पहला मैच 20 जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड दौरे के लिए रजत पाटीदार को इंडिया ‘ए’ में क्यों नहीं मिली जगह? RCB के लिए मचाया धमाल
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines