Virat Kohli: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। विराट ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने 3 जनवरी 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। विराट के करीबी एबी डिविलियर्स, रवि शास्त्री और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने रिटायरमेंट पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है।
क्या बोले एबी डिविलियर्स
विराट के करीबी दोस्त और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरी बिस्कॉटी को बधाई विराट कोहली को शानदार टेस्ट करियर के लिए सलाम। तुम्हारी मेहनत और खेल का तरीका हमेशा मुझे प्रेरित करता रहा है। तुम एक सच्चे लीजेंड हो।
इसके अलावा रवि शास्त्री ने भी विराट के रिटायरमेंट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुमने संन्यास ले लिया। तुम खेल और कप्तानी, दोनों में मॉडर्न क्रिकेट के एक दिग्गज और टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े एम्बेसडर हो। हम सभी को, खासकर मुझे, जो यादें दीं, उसके लिए शुक्रिया। मैं उन्हें हमेशा संजो कर रखूंगा।
वहीं विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि मैं उनके फैसले की सराहना करता हूं और उनका समर्थन करता हूं। उम्मीद है कि वे भारत के लिए वनडे विश्व कप जीतने के लिए मौजूद रहेंगे और इसके लिए वे 100 प्रतिशत प्रतिबद्ध होंगे। राजकुमार शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर और अनुष्का शर्मा से भी इमोशनल पोस्ट देखने को मिले।
विराट का शानदार सफर
अपने टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 123 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए विराट ने टेस्ट क्रिकेट में बिताए 14 सालों को बहुत खास और दिल के करीब बताया।
विराट ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें परखा, सिखाया और जीवन के जरूरी सबक दिए, जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने यह भी माना कि इस फैसले को लेना आसान नहीं था, लेकिन अब उन्हें लगता है कि समय सही है। कोहली ने बताया कि उन्होंने खेल को सब कुछ दिया और इसके बदले में उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
23 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines