Asia Cup 2025 SL vs AFG: एशिया कप 2025 में श्रीलंका के हाथों हारकर राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया था, लेकिन अगले मैचों में लगातार मिली हार के बाद टीम का सफर सुपर-4 से पहले ही खत्म हो गया। श्रीलंका से मिली हार के बाद कप्तान राशिद खान भी बेहद निराश दिखे, वे चाहते थे कि अफगानिस्तान कम से कम सुपर-4 तक जरूर पहुंचे, लेकिन ऐसा हो न सका।
हार के बाद क्या बोले राशिद खान?
श्रीलंका से मिली हार के बाद राशिद खान ने बताया कि “जिस तरह से हमने मैच खत्म किया वो बेहद खास था। 5 छक्के लगाना अविश्वसनीय था। हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जितनी हमें करनी चाहिए थी। उस पिच पर काफी मुश्किल थी। वो अबू धाबी की आम विकेट नहीं थी। 170-180 के लक्ष्य का पीछा करना संभव था। पिछले मैच में हमारे पास 150 के आसपास के लक्ष्य का पीछा करने का शानदार मौका था।”
आगे उन्होंने कहा “टी20 क्रिकेट का यही स्वभाव है। हमने इसके लिए बहुत अच्छी तैयारी की थी। हमने कड़ी मेहनत की थी और कड़ी ट्रेनिंग की थी। हम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। हमने कम से कम यहां अगले दौर में पहुंचने के बारे में तो सोचा था।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अब होगा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन! यूएई के साथ मैच से पहले किया था बवाल, ICC ने भेजा ईमेल
मोहम्मद नबी की पारी भी नहीं आई काम
इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। मोहम्मद नबी ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
कुशल मेंडिस की पारी पड़ी भारी
श्रीलंका की तरफ से इस मैच मे कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में कुशल मेंडिस ने बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 10 चौके शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी के लिए कुशल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए 4 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान समेत इन 4 टीमों की हो गई विदाई
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
45 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines