Rashid Khan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर टी-20 और वनडे के बाद 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉक्सिंग डे क्रिकेट का आगाज 26 दिसंबर से होना है। लेकिन इस मैच के लिए अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।
अफगानिस्तान का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के लिए बुरी खबर आई है। टीम के फिरकी गेंदबाज राशिद खान बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए राशिद खान को चुना गया था। लेकिन वह पहले ही मैच से बाहर हो गए हैं। राशिद ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। राशिद निजी कारणों की वजह से पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।
क्रिकबज से बात करते हुए बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि राशिद पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दूसरा मैच 2 जनवरी से बुलवायो में खेला जाएगा।
24 दिसंबर को राशिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया, जिसमें स्टार खिलाड़ी नीदरलैंड में नजर आ रहे थे। जबकि दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम 26 दिसबंर से होने वाले टेस्ट मैच के लिए अभ्यास कर रही थी।
ऐसा है हालिया प्रदर्शन
राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टी-20 सीरीज के 3 मैचों में 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि 3 मैचों की वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी ने 3 विकेट चटकाए थे। राशिद ने टेस्ट करियर में खेले गए 5 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं, जबकि 111 वनडे मैच में फिरकी गेंदबाज ने 198 बल्लेबाजों को निशाना बनाया है। वहीं 96 टी-20 मैच में उन्होंने 161 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines