Rashid Khan Married: अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर राशिद खान अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी करते ही राशिद ने फैंस से किया वादा भी तोड़ दिया है। राशिद की शादी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा। राशिद ने अपनी शादी काबुल में रचाई है। खास बात ये है कि राशिद के साथ-साथ उनके तीन और भाइयों की शादी हुई है। राशिद की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
राशिद की शादी में पहुंचे ये खिलाड़ी
राशिद खान की शादी की रौनक बढ़ाने अफगानिस्तान टीम के कई खिलाड़ी पहुंचे। जिसमें मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इसके अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान भी राशिद की शादी में पहुंचे थे। हालांकि राशिद खान की शादी किससे हुई अभी तक उसकी पूरी जानकारी सामने नहीं है लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राशिद का निकाह उनकी ही रिश्तेदारी में हुआ है।
ये भी पढ़ें:- ‘बेटी को नहीं दिलाया गिटार, जिस दुकान पर नहीं लगते पैसे वहां कराई शॉपिंग’, शमी पर हसीन जहां का गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:- Rishabh Pant Birthday: ‘हीरो ऑफ गाबा’ की कार एक्सीडेंट में बची जान; वापसी करते ही मचाया घमासान
फैंस से किया वादा तोड़ दिया
दरअसल वनडे विश्व कप 2023 से पहले राशिद खान ने फैंस से वादा किया था कि वे जब तक अफगानिस्तान के लिए विश्व कप का खिताब नहीं जीत जाते, तब तक वे शादी नहीं करेंगे। लेकिन अब उन्होंने शादी करके फैंस का दिल तोड़ दिया है। हालांकि फैंस राशिद की शादी से काफी खुश भी दिख रहे हैं।
अफगानिस्तान ने आईसीसी इवेंट में लहराया परचम
वनडे विश्व 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी चौकाया है। पिछले दो आईसीसी इवेंट में इस टीम ने अपना परचम लहराया है। वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को हराया था, तो वहीं टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई थी। हालांकि सेमीफाइनल में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- अब उसका टाइम आएगा, कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
46 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines