Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सातवां राउंड चल रहा है। जिसमें दिल्ली और रेलवे के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी खेल रहे हैं। विराट की रणजी में वापसी के बाद ये मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। कोहली की 13 साल के बाद रणजी में वापसी हुई है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीडीसीए ने फैंस की एंट्री भी फ्री की हुई है। ऐसे में कोहली को देखने के लिए मैदान खचाखच भरा हुआ है। वहीं विराट की दिल्ली टीम में एंट्री के बाद कैसा हुआ टीम का माहौल उसका खुलासा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने किया है।
कोहली की एंट्री से बदल गया टीम का माहौल
दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे रणजी मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन दिल्ली ने रेलवे को ऑलआउट कर दिया है, वहीं आज दूसरे दिन विराट कोहली बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं कोहली की दिल्ली टीम में एंट्री के बाद नवदीप सैनी ने बताया कि “जब से भैया हमारी टीम में शामिल हुए हैं, टीम में बहुत बड़ा बदलाव आया है क्योंकि वह खेल के दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना टीम के लड़कों के लिए गर्व का क्षण है। इसलिए हम सभी उनकी ऊर्जा को देखकर प्रेरित होते हैं जो इतनी अधिक रहती है। उन्हें देखकर टीम में ऊर्जा और भी बढ़ गई है, जो हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे T20 मैच में इन 3 खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका, नहीं किया परफॉर्म तो कट जाएगा पत्ता
आगे नवदीप ने कहा कि “उनकी ऊर्जा इतनी अधिक है कि उनके आस-पास रहने से हमारा ऊर्जा स्तर भी अपने आप बढ़ जाता है। फिर उनका प्रयास, जब भी वह बल्लेबाजी, फील्डिंग या जिम में होते हैं, उनकी ऊर्जा हमेशा 110 प्रतिशत होती है। जब हम सुबह आ रहे थे तो हमने लंबी लाइन देखी और महसूस किया कि यह अलग होने वाला है…प्रशंसक बस उमड़ पड़े। ”
इसके अलावा रेलवे टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने कहा कि “जब विराट भैया बल्लेबाजी करने आते हैं तो हम कैसे संयम बनाए रखते हैं, हमने अपने गेंदबाजों की बैठक की और हमने अपनी योजनाएं बनाई हैं।” रेलवे की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में उपेंद्र यादव ने 95 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कब दुबई जाएगी टीम इंडिया? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines