Virat Kohli Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विकाट कोहली रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप साबित हुए। दिल्ली की तरफ से रेलवे के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करने आए कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में विराट को रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
वहीं अब सोशल मीडिया पर भी फैंस कोहली की जमकर क्लास लगा रहे हैं। उनके आउट होने से एक तरफ जहां उनके फैंस निराश हुए तो वहीं विरोधियों को तंज कसने का एक और मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम्स वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli के सस्ते में आउट होते ही फैंस सदमे में, टूटे दिल से छोड़ा स्टेडियम
दर्शकों ने छोड़ा स्टेडियम
विराट कोहली को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शन अरुण जेटली स्टेडियम में आए थे। गुरुवार से दर्शन कोहली की बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनको क्या पता था विराट एक बारि फिर से निराश करने वाले हैं। विराट कोहली के आउट होने के साथ ही ज्यादातर दर्शक स्टेडियम छोड़कर चले गए थे।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: कौन हैं हिमांशु सांगवान? विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करके मचाई खलबली
अंदर आती गेंद पर चकमा खा गए कोहली
पारी के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली को आउट किया। हिमांशु की अंदर आती गेंद को कोहली समझ नहीं पाए थे। पहली पारी में विराट ने 15 गेंदों का सामना किया और एक चौका भी लगाया था। अब देखने वाली बात होगी कि दूसरी पारी में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में भी ढेर हुए किंग कोहली, इस ‘अनजान’ गेंदबाज ने उड़ाए डंडे
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 min agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
41 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
44 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
59 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines