हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

91 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में हुआ ये कारनामा, मेघालय के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड में मुंबई और मेघालय के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें मेघालय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2024-25

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब सातवें राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। जिसमें मुंबई और मेघालय के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें मुंबई टीम की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। इस मैच की पहली पारी में मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते मेघालय टीम के नाम रणजी में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 91 साल के बाद रणजी में ऐसा कारनामा देखने को मिला है।

2 रन के अंदर 6 विकेट

मुंबई और मेघालय के बीच ये मुकाबला शरद पवार क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। मैच की पहली पारी की शुरुआत में ही मेघालय में महज 2 रन के अंदर अपने 6 विकेट गंवा दिया था। जिसमें शार्दुल ने हैट्रिक भी हासिल की थी। रणजी ट्रॉफी में 91 साल के बाद किसी टीम के 6 विकेट इतने कम स्कोर पर गिरे हैं।

ये भी पढ़ें:- नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा रन आउट, फील्डर के साथ हो सकता था बड़ा हादसा; देखें वीडियो

विज्ञापन

86 पर ढेर हुई मेघालय की टीम

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय की टीम महज 86 रन पर ढेर हो गई थी। पहली पारी में मेघालय के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए थे। बल्लेबाजी करते हुए मेघालय की तरफ से हिमन ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली।

हिमन नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहित अवस्थी ने 3, सिलवस्टर ने 2 और शम्स मुलानी ने 1 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे चौथे T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola