Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का मुकाबला 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होना है। इस मैच में से पहले दिल्ली की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच में खेलने वाले स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत रेलवे के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नहीं खेलेंगे।पंत को 27 जनवरी को घोषित दिल्ली की टीम में शामिल नहीं किया गया।
सौराष्ट्र के खिलाफ हुए थे फ्लॉप
पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में दिल्ली की कप्तानी की थी। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इसके अलावा दिल्ली की टीम भी केवल दो दिन में ही हार गई थी। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 1 रन बनाया था। वहीं, दूसरी पारी में वो 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में 12 विकेट लिए थे।
विराट कोहली पर रहेंगी निगाह
भले ही ऋषभ पंत इस मैच में दिल्ली के लिए नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टीम में विराट कोहली की वापसी हो सकती है। कोहली के वापस आने से दिल्ली टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी। उन्हें सोमवार को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया। कोहली ने आखिरी बार 2012 में गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।
कोहली के लिए खास इंतजाम
कोहली के 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने खास इंतजाम किए हैं। DDCA अंबेडकर स्टेडियम एंड पर तीन स्टैंड खोलेगा। डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया कि गेट नंबर 7, 15 और 16 जनता के लिए खुले रहेंगे। हम पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे। फैंस आ कर मैच का आनंद उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
7 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
35 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines