Ranji Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। आज से पहले यूं तो कई बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली होगी। लेकिन मुंबई के 2 खिलाड़ी ने शतक बनाकर इतिहास रच दिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि बैटिंग लाइनअप में नंबर 10 और 11 पर ऐसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आते हैं, जो सिर्फ गेंदबाज होते हैं और किसी तरह थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी कर पाते हैं। नंबर 10 और 11 के खिलाड़ियों से बल्लेबाजी में कोई उम्मीद नहीं की जाती है। लेकिन मुंबई के लिए खेलते हुए नंबर 10 और 11 के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, सामने आई बड़ी वजह
मुंबई के लिए ऐतिहासिक इनिंग
यह मामला रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे क्वार्टर फाइनल का है। इस मैच में मुंबई और बड़ौदा की टीम आमने-सामने है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। इसी मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच की पहली पारी में मुंबई ने 10 विकेट के नुकसान पर 384 रन बनाए थे। लेकिन मैच की दूसरी पारी में मुंबई ने 10 विकेट के नुकसान पर 569 रन बना दिए हैं। इसी पारी में मुंबई के नंबर 10 और 11 के बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs GGT: आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती, DREAM11 टीम में इन 5 खिलाड़ियों को जरूर करें शामिल
10वें विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी
मुंबई की ओर से नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने के लिए तनुश कोटियन आए थे, जबकि नंबर 11 पर तुषार देशपांडे आए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 10वें विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी हुई थी। इस दौरान तनुश कोटियन ने 129 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले हैं। तनुश आखिरी तक नाबाद रहे हैं। इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी 129 गेंदें खेली है, उन्होंने अपनी पारी में 123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के भी निकले हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आखिरी विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह किसी करिश्मा से कम नहीं है। इससे पहले साल 1991-92 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 10वें विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Dhruv Jurel पर इस इंग्लिश खिलाड़ी को Crush, बेन स्टोक्स ने दिया मजेदार जवाब
सोशल मीडिया पर छाए दोनों स्टार
मुंबई की टीम के आंकड़े देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि टीम ने नंबर 10 और 11 पर गेंदबाज को रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने जिस अंदाज में बड़ौदा के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है, यह किसी गेंदबाज से हो पाना असंभव जैसा काम लगता है। बड़ौदा भी मुंबई के खिलाफ यह मुकाबला कभी नहीं भूल पाएगा। इस ऐतिहासिक पारी के कारण तनुश कोटियन और तुषार देशपांडे दोनों काफी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दोनों खिलाड़ियों की चर्चा शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines