Musheer Khan Reminded Sachin Tendulkar: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज मुशीर खान कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं। खिलाड़ी ने पहले तो अंडर 19 विश्व कप में बल्ले से धमाल मचाया था, फिर खिलाड़ी ने बल्ले से रणजी ट्रॉफी में भी आग उगला है। मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुशीर खान से शतकीय पारी खेली और मुंबई को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। इस दौरान मुशीर खान ने एक ऐसा काम किया है, जिससे करोड़ों फैंस को सचिन तेंदुलकर की याद आ गई है। फाइनल मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद मुशीर ने कहा ‘मैं खेलूंगा’। इस वाक्य को सुन सभी दंग रह गए।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024 से फिट होने के बाद छलका Rishabh Pant का दर्द, बयां की 14 महीने की कहानी
‘मुशीर ने कहा मैं खेलूंगा’
मुंबई के लिए मुशीर खान का शतक बहुत जरूरी था। बल्लेबाज ने ऐसे समय में शतकीय पारी खेलकर पारी को संभाला, जब इसकी बहुत जरूरत थी। ऐसा लग रहा था कि विदर्भ मैच में वापसी कर लेगा। मुंबई की टीम मुश्किल में थी, लेकिन इस बीच मुशीर खान ने टीम के लिए संकटमोचक का काम किया। शतक लगाने के बाद जब मुशीर ने बल्ला दिखाया, तो उनके पिता ने इशारा किया की टीम को जरूरत है, तुम्हें अभी और खेलना है। इस पर मुशीर खान ने कहा ‘मैं खेलूंगा’। इसका खुलासा खुद मुशीर खान ने मैच के बाद किया है। इस घटना के बाद फैंस को सचिन तेंदुलकर की याद आ गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले पाकिस्तान ने बढ़ा दी भारत की टेंशन! कई दिग्गज आईपीएल छोड़ लौट सकते हैं वापस
‘मैं खेलेगा’ सचिन की पूरी कहानी
सचिन तेंदुलकर ने जब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1989 में डेब्यू किया था। इस सीरीज में सचिन 3 मुकाबले खेल चुके थे और चौथे मैच में भी भारतीय टीम के हिस्सा थे। यह मुकाबला सियालकोट के न्नाह स्टेडियम में खेला जा रहा था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 84 रनों की बढ़त ले ली थी, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के 38 के स्कोर पर 4 विकेट गिर गए थे। पाकिस्तान के सभी गेंदबाज 150 से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। तभी मैदान पर 16 साल के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पहुंचे। इसके बाद जब गेंदबाजी के लिए वकार यूनुस पहुंचा। उन्होंने सचिन को एक तीखा बाउंसर मारा और गेंद सचिन के नाक पर लगी और नाक से खून बहने लगी। उस समय के हेलमेट में ग्रिल नहीं हुआ करता था, इस कारण से गेंद से बचने का चांस ही नहीं था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विश्व कप 2023 में थे टीम के हिस्सा, अब रोहित कभी नहीं करेंगे इन 3 खिलाड़ियों को खिलाने की भूल!
खून से लाल हो गया था टी शर्ट
सचिन तेंदुलकर की टी शर्ट से लेकर पैंट और वहां का जमीन भी खून से लाल हो गया था। दूसरे छोर पर खड़े नवजोत सिंह सिद्धू दौड़े-दौड़े सचिन के पास पहुंचे। भारत का फिजियो भी मैदान पर आ चुका था और सचिन को वापस लेकर जाने लगा। भारत के अन्य कई खिलाड़ी भी घबराकर मैदान पर पहुंच गए। सभी को लगा कि अब सचिन नहीं खेल पाएगा, सचिन की नाक से खून बहे जा रहा था। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें नसीहत दी की वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले जाएं, लेकिन सचिन ने जो कहा वह आज तक लोगों के दिलों में छप चुका है। सचिन ने कहा ‘मैं खेलेगा’। इस वाक्य को सुनकर सिद्धू समेत सभी खिलाड़ी भी हैरान हो गए। इस पारी में सचिन ने अर्धशतक जड़ा और पाकिस्तान के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
47 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
57 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
58 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines