Sanju Samon fitness: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। हालांकि, संजू को अभी विकेटकीपिंग के लिए भी टेस्ट पास करना होगा। राजस्थान के रॉयल्स टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 मार्च को करेंगे। संजू अगर बैटिंग के बाद विकेटकीपिंग का टेस्ट पास करने में सफल रहते हैं, तो वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले मैच में रंग जमाते हुए नजर आएंगे।
संजू की फिटनेस पर आया अपडेट
राजस्थान रॉयल्स खेमे के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले गुड न्यूज आई है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बैटिंग के लिए हुए फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है। हालांकि, संजू को अभी विकेटकीपिंग के लिए एक और फिटनेस टेस्ट देना होगा, जिसको पास करने के बाद ही उन्हें खेलने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है सैमसन हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। संजू का बल्ला पिछले सीजन जमकर बोला था। राजस्थान के कैप्टन ने आईपीएल 2024 में खेले 15 मैचों में 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 531 रन ठोके थे। संजू ने इस दौरान पांच अर्धशतक भी जमाए थे।
राजस्थान का दमदार रहा था प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में शानदार रहा था। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया था। हालांकि, टीम को दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 36 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। लीग राउंड में खेले 14 मैचों में से राजस्थान ने 8 मुकाबले में जीत का स्वाद चखा था।
बड़े खिलाड़ियों पर खेला है राजस्थान ने दांव
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव खेला है। जोफ्रा आर्चर एक बार फिर राजस्थान की गेंदबाजी को धार देते हुए नजर आएंगे। वहीं, महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा के रूप में राजस्थान ने दो दमदार स्पिनर्स को भी अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, नीतीश राणा भी इस बार पिंक आर्मी की ओर से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। आकाश मडवाल, तुषार देशपांडे और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी भी इस बार राजस्थान टीम का हिस्सा हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
28 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
32 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines