केजे श्रीवत्सन, जयपुर
Sushila Meena: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की सुशीला मीणा लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। पांचवीं कक्षा की छात्रा सुशीला मीणा अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी गेंदबाजी का एक्शन पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की याद दिलाता है। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी सुशीला मीणा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसी बीच राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सुशीला मीणा से बात की है।
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर की थी तारीफ
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर सुशीला मीणा का गेंदबाजी करते हुए वीडियो शेयर करते लिखा, “सुगम, सहज और देखने में बहुत ही प्यारा! सुशीला मीणा की बॉलिंग एक्शन में आपकी झलक दिखती है @ImZaheer क्या आप को यही लगता है? उनके इस पोस्ट के बाद सुशीला मीणा रातों-रात सनसनी बन गई है।
दीया कुमारी ने भी की बात
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सुशीला मीणा से बात की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज प्रतापगढ़ की होनहार क्रिकेटर सुशीला मीणा जी से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए जयपुर आने का आमंत्रण दिया। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि जिस स्कूल के मैदान पर वह अभ्यास करती हैं, उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।”
साधारण परिवार से आती हैं सुशीला मीणा
टीम इंडिया दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान जैसे एक्शन वाली सुशीला मीणा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता रतनलाल मीणा और शांति बाई मीणा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी और खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वो जिस गांव में रहती हैं, उसमे लगभग 250 घर हैं। इस गांव को 1980 में गुजरात में कडाना बांध परियोजना से विस्थापित हुए परिवारों द्वारा बसाया गया था।
सुशीला के परिवार ने कहा कि उनका सपना है कि उनकी बेटी सफलता करे और देश का नाम रोशन करे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी बेटी की मदद करेगा। आर्थिक तंगी के बावजूद सुशीला अपनी पढ़ाई और क्रिकेट दोनों पर ध्यान दे रही हैं।
धर्मवीर सिंह शेखावत ने किया बड़ा ऐलान
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA)के मेंबर धर्मवीर सिंह शेखावत ने कहा कि सुशीला मीणा को आरसीए की तरफ से बेहतरीन क्रिकेट सीखने की तमाम सुविधाएं दी जाएगी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को भी सुशीला को कोचिंग देकर उनकी प्रतिभा को और ज्यादा निखारने का निर्देश देगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
44 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines