Indian Cricket Team के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे का चयन भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। समित इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। समित द्रविड़ ने हालिया टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में अपनी जगह बनाई है। लेकिन उनके लिए निराशाजनक ये है कि अंडर-19 टीम में होने के बावजूद वो अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे।
वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेल पाएंगे समित द्रविड़
भारत की अंडर-19 टीम में चुने जाने के बावजूद समित द्रविड़ के वर्ल्ड कप खेलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। समित द्रविड़ का जन्म 10 नवंबर 2005 को हुआ था और इस हिसाब से वो 18 महीना 10 दिन के हैं। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में होना है। बीसीसीआई 2026 में ही वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम का चयन करेगा, तब वो लगभग 21 साल के हो जाएंगे इसलिए वर्ल्ड कप की टीम में उनका चयन नहीं हो पाएगा। बेटे समित द्रविड़ की तरह ही राहुल द्रविड़ भी अपने शुरुआती दिनों में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके थे।
कब खेलेंगे समित द्रविड़ मैच
समित द्रविड़ इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे और 2 चार दिवसीय मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे मैच 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में खेला जाएगा, जिसमें टीम की कमान मोहम्मद अमान संभालेंगे। वहीं, इसके बाद चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसमें टीम की कमान सोहम पटवर्धन के हाथ में होगी।
ये भी पढ़ें:- वाह रे पाकिस्तान की फील्डिंग, 3 खिलाड़ी मिलकर भी नहीं लपक पाए एक कैच, Video हुआ वायरल
वनडे मैच के लिए घोषित भारत की अंडर-19 टीम
मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडू व हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत और मोहम्मद एनान।
ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में हो गए अनाथ, 2 साल बाद मिली टीम इंडिया की कमान; मोहम्मद अमान की संघर्ष भरी कहानी
चार दिवसीय मैच के लिए घोषित भारत की अंडर-19 टीम
सोहम पटवर्धन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू व हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह और मोहम्मद एनान।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर आया अपडेट
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
1 hr agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
2 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
2 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
3 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
3 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines