Afghanistan vs Bangladesh 2nd ODI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान टीम ने इस मैच में बांग्लादेश को 81 रनों से मात दी. वहीं इस मैच के चलते अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमत शाह को गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको व्हीलचेयर पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था.
रहमत शाह को लगी गंभीर चोट
दरअसल बल्लेबाजी के दौरान रहमत शाह ने पारी के 15वें ओवर में एक शॉट खेलकर तेजी से रन लेने की कोशिश की, लेकिन रन लेने के दौरान उनके पैर में तेज दर्द हुआ, दर्द इतना तेज था कि उनके चला न गया. जिसके चलते उनको रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. मैदान के बाहर कुछ देर तक उनको फिजियो ने देखा. रहमत शाह उस वक्त 9 रन बनाकर खेल रहे थे, उनके मैदान से बाहर जाते ही अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई और फिर आखिर में रहमत शाह ने फिर से बल्लेबाजी करने की हिम्मत जुटाई.
ये भी पढ़ें:-AFG vs BAN: राशिद खान के आगे बुरी तरह से फेल हुई बांग्लादेश, अफगानी टीम ने वनडे सीरीज हराकर लिया बदला
इंजरी के बाद रहमत शाह बल्ला लेकर मैदान पर लौटे, उनका ये हौसला और हिम्मत देखकर स्टेडियम में हर कोई उठ खड़ा हुआ. हालांकि बाद में उन्होंने सिर्फ एक ही गेंद खेली जो उनके पेट में लग गई थी. गेंद इतनी तेज उनके पैट में लगी कि वे जमीन पर लेट गए और उनको तब व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.
अफगानिस्तान ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
संयुक्त अरब अमीरात में इन दिनों अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर अफगानिस्तान की टीम 2-0 से आगे हैं. दूसरे में मैच अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 81 रनों से हराया. इस मैच में कप्तान राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी करते 8.3 ओवर में महज 17 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे. जिसके चलते बांग्लादेश की पूरी टीम 191 रनों के जवाब में महज 109 रनों पर ही सिमट गई थी.
ये भी पढ़ें:-Women’s ODI WC 2025 : नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला प्लेयर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines