हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शुभगन गिल की खराब फॉर्म को लेकर फिक्रमंद हैं अश्विन, जानिए वाइस कैप्टन को ड्रॉप करने की बात पर क्या कहा?

Shubman Gill: शुभगन गिल के खराब फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है, साथ ही उनकी वजह से संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ रहा है. अब अश्विन ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है.

विज्ञापन
Ashwin and Gill

R Ashwin on Shubman Gill Poor Form: भारतीय टी-20 क्रिकेट में शुभमन गिल का फॉर्म लगातार गिरता जा रहा है. धर्मशाला में भी वो 28 गेंदों में महज 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस बात को लेकर फिक्र जताई है कि टीम और शुभमन गिल वाइस कैप्टन के फॉर्म में गिरावट को कैसे संभालेंगे. अश्विन का मानना है कि गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मैचों में खेलना डिजर्व करते हैं, लेकिन अगर उनका फॉर्म सुधरता नहीं है, तो टीम मैनेजमेंट को उन्हें बाहर करने का कड़ा फैसला लेना पड़ेगा.

गिल का गिरता फॉर्म

साल 2025 में अब तक शुभमन गिल टी-20 फॉर्मेट में महज 291 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा है. सितंबर में ओपनर के तौर पर पहली बार वापसी के बाद से उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया. उप-कप्तान के तौर पर उनको अपॉइंट करना उन्हें हद से ज्यादा दबाव में डाल दिया, क्योंकि ये संजू सैमसन को मिडिल-ऑर्डर में भेजने और अक्षर पटेल को लीडरशिप रोल से हटा देने का कारण बनी.

यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल

विज्ञापन

‘कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है’

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो ‘एश की बात’ में कहा, ‘मुझे थोड़ी चिंता है, शुभमन न सिर्फ ओपनर हैं बल्कि वाइस कैप्टन भी हैं. आप उप-कप्तान को कैसे हटाएंगे? ये एक बेहद मुश्किल फैसला होने वाला है. अगर आपको ये डिसीजन लेना ही पड़े, तो इस सीरीज के बीच में आप सैमसन को नहीं ला सकते क्योंकि उप-कप्तान को ड्रॉप करना अच्छा नहीं लगता. आप पूछ सकते हैं कि क्या पहले कभी वाइस कैप्टन को ड्रॉप किया गया है या नहीं. लेकिन उन्हें मौका दिया गया है और उन्हें फेयर चांस मिलना चाहिए. अगर वो 5 मैचों में परफॉर्म नहीं करते हैं, तो फिर फैसला लेना पड़ेगा.’

यह भी पढ़ें- 100 बेबी! जब हार्दिक पांड्या ने पूरा किया विकेटों का शतक, तो चहक उठीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी

आपको अब तक अपनी बेस्ट XI और बेस्ट स्क्वाड (टी20 वर्ल्ड कप के लिए) पता होनी चाहिए. मुझे नहीं लगता कि गेंदबाजी में कोई शक है. वो डिपार्टमेंट तय है. एक और अच्छी खबर ये है कि हर्षित राणा ये दिखा रहे हैं कि वे किसमें कैपेबल हैं. वो वही कर रहे हैं जिसमें वो अच्छे हैं. सिर्फ सवाल ये है कि अगर शुभमन रन नहीं बनाते हैं, तो क्या उन्हें टीम में होना चाहिए या सैमसन खेलना चाहिए. यहां से मैं सिर्फ एक चीज नहीं देखना चाहता कि गिल कम स्ट्राइक रेट पर रन बनाएं. ऐसा नहीं होना चाहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola