हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VHT 2025-26: सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच, यहां देखें पूरी डिटेल्स

VHT 2025-26 Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा सेमीफाइनल मैच सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला जाएगा. ये मैच 16 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों की निगाहें फाइनल मैच पर टिकी हुई हैं. आइए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

VHT 2025-26 Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पंजाब और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. शुक्रवार 18 जनवरी को दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ने वाली हैं. फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें बस एक कदम दूर हैं. पंजाब की टीम में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. हालांकि उनके खेलने पर संशय बरकरार है. वहीं, सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई और अंश गोसाई जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

सौराष्ट्र और पंजाब के बीच मुकाबला सुबह 1:30 बजे से शुरू होगा. ये मैच बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की गई थी, लेकिन सभी नॉकआउट मैचों का सीधा प्रसारण किया गया था. पंजाब और सौराष्ट्र के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर होगी.

सौराष्ट्र ने यूपी को हराया था

क्वार्टरफाइनल मैच में सौराष्ट्र ने यूपी को 17 रनों से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 310 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 288/3 रन बनाए थे. डीएलएस मेथड के तहत सौराष्ट्र ने 17 रनों से बाजी मारी थी.

विज्ञापन

पंजाब ने दिल्ली को हराया था

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 345 रन बनाए थे, जिसके दवाब में मध्य प्रदेश 31.2 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई थी.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

विज्ञापन

सौराष्ट्र: रुचित अहीर, पार्थ भुट, युवराज चुडासमा, हार्विक देसाई, समार गज्जर, अंश गोसाई, विश्वराज जडेजा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिराग जानी, जय गोहिल, हितेन कानबी, प्रणव कारिया, हेतविक कोटक, प्रेरक मांकड, अंकुर पंवार, पार्श्वराज राणा, चेतन सकारिया और तरंग गोहेल.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज दिखेंगे लाचार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

विज्ञापन

पंजाब: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, सलिल अरोड़ा, अर्शदीप सिंह, सुखदीप सिंह बाजवा, गौरव चौधरी, गुरनूर बरार, हरनूर सिंह, हरप्रीत बरार, जश्नप्रीत सिंह, कृष भगत, नमन धीर, प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह, उदय सहारन, सनवीर सिंह, रघु शर्मा.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola