SRH vs PBKS: 12 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है,जबकि हैदराबाद का हाल खराब है। हैदराबाद ने अब तक खेले गए 5 मैच में 4 मुकाबले गंवाए हैं। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करने की नियत से उतरेंगी। मैच से पहले टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आए, सिक्का आज पंजाब किंग्स के पक्ष में गिरा। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब ने जीता टॉस
आज सिक्का अय्यर के पक्ष में गिरा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में गेंदबाजी करेगी। पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है। कमिंस ने कामिंदु मेंडिस की जगह इशान मलिंगा को मौका दिया है।
टॉस हारकर क्या बोले कमिंस?
हार के बाद पैट कमिंस ने कहा कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। यह आदर्श शुरुआत नहीं है। लेकिन हम वास्तव में अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर कोई अच्छी स्थिति में है। हमने लगातार कुछ मैच गंवाए हैं, लेकिन यह आदर्श नहीं है। कमिंस ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि वह किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार हैं।
क्या बोले अय्यर?
अय्यर ने टॉस जीतकर कहा कि हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी की है, हम अच्छे स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं। हम कुछ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, यही इस समय हमारी मानसिकता है। हमने देखा है कि पावरप्ले में हमारा रिकॉर्ड शानदार नहीं रहा है।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यान्सन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
19 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
22 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines