PBKS vs LSG: रविवार 4 मई को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी को खराब शुरुआत मिली। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फ्लॉप हुए। अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन अंत में लखनऊ के नवाबों को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि धर्मशाला के मैदान पर पंजाब ने 12 साल बाद जीत दर्ज की है। ये पंजाब का दूसरा होमग्राउंड है।
पंजाब किंग्स ने बनाए थे 236 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य पंजाब को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। उन्होंने 4 गेंदों में 1 रनों की पारी खेली। हालांकि प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। वह 18.5 ओवर तक खड़े रहे। उन्होंने 48 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए। प्रभसिमरन के अलावा श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। वहीं अंत में शशांक सिंह ने 15 गेंदों में 33 रनों का योगदान देकर पंजाब के लिए अहम भूमिका निभाई।
ऐसा रहा लखनऊ का प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें अर्शदीप सिंह ने चलता किया। वहीं एडेन मार्करम भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 10 गेंदों में 13 रन बनाए और अर्शदीप सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन भी अपनी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने 5 गेंदों में 6 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत के भी बल्ले से निराशाजनक पारी आई। वह भी 17 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने। डेविड मिलर भी 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अंत में आयुष बदोनी ने 40 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद ने भी 24 गेंद में 45 रन बनाए थे। लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। पंजाब ने 37 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
23 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines