हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11 छक्के और 9 चौके… 23 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 39 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक, IPL ऑक्शन में लग सकती है लॉटरी

SMAT 2025: पंजाब के बल्लेबाज सलिल अरोरा ने शुक्रवार को झारखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा. 23 साल के अरोड़ा ने मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.

विज्ञापन
Salil Arora smashed century

Salil Arora Century, SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एक तरफ टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं तो वहीं कई युवा टैलेंट भी अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी कड़ी में अब पंजाब के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है. सलिल ने शुक्रवार को पुणे में झारखंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा.

उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने मैच में 45 गेंदों पर 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 125 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.

सलिल अरोड़ा ने जड़ा तूफानी शतक

पुणे के डीवाई पाटिल अकादमी में पंजाब और झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर शतक ठोक दिया. उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़े.

विज्ञापन

23 साल के अरोड़ा ने पारी के अंतिम ओवर में कहर बरपाया और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा के ओवरों में तीन छक्के और एक चौका लगयाा. उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

ये भी पढ़ें- Lionel Messi: कोलकाता में फुटबॉल लीजेंड लियोनल मेसी की 70 फीट मूर्ति तैयार, इस दिन होगा अनावरण

IPL 2026 ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होने वाला है. इस ऑक्शन के लिए सलिल अरोड़ा का नाम विकेटकीपर कैटगरी में 30 लाख के बेस प्राइस में शामिल किया गया है. अरोड़ा ने पिछले कुछ मैचों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में अरोड़ा पर बड़ी बोली लगा सकती हैं.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक भारतीय विकेटकीपर की तलाश भी है. ऐसे में केकेआर टीम उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है. बता दें कि, सलिल अरोड़ा अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच और 6 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 458 रन और 142 रन बनाए हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- 9 चौके, 14 छक्के… UAE के बाद अब पाकिस्तान के धागे खोलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इस दिन होगा IND vs PAK महामुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola