Armaan Jaffer: भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर को बड़ा झटका लगा है। वह आगामी सीजन में पुडुचेरी के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलने की तैयारी में थे। लेकिन लगता है कि अब पुडुचेरी से खेलने का सपना उनका पूरा नहीं हो पाएगा, क्योंकि एसोसिएशन ने अरमान के साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
क्यों रद्द हुआ अनुबंध?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने अरमान के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। उनकी जगह पर भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव को शामिल किया गया है। 35 साल के जयंत ने भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। दरअसल पुडुचेरी ने जाफर का अनुबंध इसलिए खत्म कर दिया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर प्री-सीजन (वन-डे और मल्टी-डे दोनों) अंतर-राज्यीय टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया था।
मई में मिली थी एनओसी
26 साल के अरमान ने मई 2025-26 में पुडुचेरी की ओर से खेलने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मांगा था। फिलहाल जाफर यॉर्कशायर चैंपियंस लीग में व्हिस्टन क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं। मुंबई के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला 23 जनवरी को खेला था। अरमान ने 15 फर्स्ट क्लास मैच में 769 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक भी अपने नाम किया है। इसके अलावा 15 लिस्ट A मैच में उन्होंने 546 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं पुडुचेरी के चयनकर्ता थलाइवन ने अरमान को मेल पर लिखा कि अरमान, हमने आपको और आपके पिता को कई अवसरों पर सूचित किया था कि पांडिचेरी में एक दिवसीय और बहु-दिवसीय अंतर-राज्यीय टूर्नामेंटों में भाग लेना आपके लिए महत्वपूर्ण है। जब अन्य राज्य टीमों के वरिष्ठ क्रिकेटरों ने खुद को उपलब्ध कराया है, तो यह आश्चर्यजनक है कि आपने इन महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय प्री-सीजन तैयारी मैचों की बजाय यूके में क्लब क्रिकेट को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
26 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
28 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
54 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
54 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines