Shadab Khan PSL 2025: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को कराची किंग्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम की यह लगातार चौथी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में मजबूती से पहले नंबर पर है। टीम की इस जीत में कप्तान शादाब खान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने गेंद और बल्ले से जमकर धूम मचाई। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैच का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया।
कराची किंग्स की खराब रही शुरुआत
मैच में पहले बैटिंग करने वाली कराची टीम की शुरुआत खराब रही, जहां कप्तान डेविड वॉर्नर और जेम्स विंस जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और साद बेग ने पारी संभाली। हालांकि टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सका और इसी वजह से टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। इस्लामाबाद के लिए नसीम शाह, जेसन होल्डर और कप्तान शादाब खान ने दो-दो विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘फेवरेट’ CSK के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़कर निकल गए सबसे आगे
इस्लामाबाद की धांसू शुरुआत
129 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद टीम की शुरुआत जोरदार रही, जहां शाहिबजादा फरहान और विकेटकीपर आजम खान ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। नंबर चार पर बैटिंग करने आए शादाब ने आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। शादाब ने 40 गेंदों पर खेली 47 रनों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े।
2017 में भारत को हराने में निभाई थी अहम भूमिका
पाकिस्तान के लिए 70 वनडे और 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके शादाब 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पाक टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जहां पाकिस्तान ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम की इस जीत में शादाब का भी अहम रोल रहा था, जहां उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए युवराज सिंह और केदार यादव के अहम विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें: IPL Poitns Table 2025: CSK को हराकर मुंबई की अंक तालिका में धमाकेदार वापसी, 3 टीमों के लिए बजी खतरे की घंटी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
31 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
43 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines