PSL 2025 ISL vs MS: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में बीती रात रावलपिंडी के मैदान पर इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान की टीम मुल्तान सुल्तान्स को 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की टीम 18.4 ओवर में 155 रन पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी का धमाल देखने को मिला, जिसने बल्ले और गेंद दोनों से मोहम्मद रिजवान की टीम की बैंड बजाई।
जेसन होल्डर ने मचाई ‘तबाही’
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। अभी तक होल्डर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी कमाल का रहा है। बीती रात जेसन होल्डर ने पहले बल्ले और फिर गेंद से तबाही मचाई। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए जेसन होल्डर ने 14 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए होल्डर ने 4 ओवर में महज 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। होल्डर के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2023 में खेले थे जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के इस स्टार ऑलराउंडर को आईपीएल 2023 में आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इस मैच में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जहां बल्लेबाजी करते हुए होल्डर के बल्ले से महज 11 रन निकले थे तो वहीं गेंदबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 55 रन खर्च किए थे।
इस्लामाबाद की लगातार तीसरी जीत
पीएसएल 2025 में इस्लामाबाद की टीम कमाल की लय में दिखाई दे रही है। अभी तक शादाब खान की टीम ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: हार के बाद भी राजस्थान के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सुपर ओवर में पहली बार हुआ ये कारनामा
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines